Blog

कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर की वैज्ञानिक सलाहकार समिती की बैठक सम्पन्न…..

बिलासपुर / कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर भाटापारा एवं मुंगेली की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के अधिष्ठाता, निदेशालय विस्तार सेवाएं से प्रमुख वैज्ञानिकगण तीनों कृषि विज्ञान केन्द्रांे के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि उद्यानिकी पशुपालन मत्स्य पालन विभागों के अधिकारी आकाशवाणी बिलासपुर के निदेशक तथा कृषक प्रतिनिधि शामिल हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के अधिष्ठाता, डॉ. एच.एल. सोनबोइर ने कहा कि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र स्थानीय किसानों की आवश्यकताओं तथा समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं तैयारकर किसानो के विकास के लिए कार्ययोजना बनायें। कार्यक्रम के सह-अध्यक्ष डॉ. के.एल. नन्देहा, प्रमुख वैज्ञानिक निदेशालय विस्तार सेवाएं इं.गां.कृ.वि. रायपुर द्वारा सलाह दी गई कि एक जिला एक उत्पाद के आधार पर कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाए।


बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर भाटापारा एवं मुंगेली के कार्यक्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली लाभकारी योजनाओ पर चर्चा की गई तथा कृषक प्रतिनिधियों से प्राप्त स्थानीय आवश्यकताओं तथा समस्याओं के अनुरूप इनमें आवश्यक फेर-बदल करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान तीनों कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा उनके कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया।
डॉ. अरूण त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर ने विगत वर्ष 2023-24 की प्रगति एवं आगामी वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया। उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वैज्ञानिकगण डॉ. शिल्पा कौशिक हेमकान्ति बंजारे डॉ. अमित शुक्ला जयंत साहू एवं डॉ. निवेदिता पाठक एवं वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य माधो सिंह राघवेन्द्र सिंह चंदेल माखन श्रीवास रेशम बाई तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *