Blog

पुरानी रंजिश में ब्लेड से हमला

बुरी तरह लहुलुहान हुआ युवक

सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्रअंतर्गत डबरीपारा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें प्रार्थी राम साहू को मोहल्ले में ही रहने वाले सूरज सिंह ठाकुर नाम के युवक ने ब्लेड से लहुलुहान कर दिया है। सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार घटना 18 अप्रैल की शाम 6 बजे के करीब की है जब प्रार्थी राम साहू सुलभ के पास बैठा था तभी वहां आरोपी युवक सूरज पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगा, जब प्रार्थी ने उसे गाली देने से मना किया तो उसने अपने पास रखे ब्लेड से प्रार्थी राम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे राम के पीठ, पैर में चोट आई है, पीड़ित ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने सूरज ठाकुर के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *