Blog

पैसा डबल करने का लालच देकर 22 लाख की ठगी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। पैसा डबल करने का झांसा देकर युवक को शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने के लिए कहा। पीड़ित ने जमीन बेचकर पैसा कंपनी में लगा दिया। शुरूआती में कुछ फायदा मिला। इसके बाद पैसा मिलना बंद हो गया। चार लोगों से 22 लाख 15 हजार रूपए की धोखाधड़ी किया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कुदुदंड पंप हाउस के पास रहने वाला आकाश पात्रे पिता स्व. लीला राम पात्रे (24) का संतोष बघेल के माध्यम से आरोपी मुकेश कुमार साहू, गीता साहू, चुनेन्द्र साहू उर्फ पिंकू से पहचान हुई। आरोपियों ने ट्रेडिंग कंपनी (शेयर मार्केट) के बारे में जानकारी दी। साथ ही खुद को एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में रकम दुगनी करने का झांसा दिया। फिर आकाश ने भरोसा करते हुए मुकेश साहू, उसकी पत्नी गीता साहू व चुनेन्द्र साहू को 20 नवंबर 2024 को संतोष बघेल, रविशंकर निर्मलकर के सामने अपनी बेची जमीन के जमा पैसे 10 लाख रूपये नगद दे दिया। 10 दिसंबर 2024 को 2 लाख रूपये अपने खाते से निकाल कर गीता साहू को दिया। बीच -बीच में आरोपियों ने कुछ रकम फायदा मिला है बोलकर 1 लाख 29 हजार रुपए किस्त-किस्त में लौटाया। इसके बाद शेष पैसा दोगुना हो गया है उसका प्रोसेसिंग फीस निकालने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। तब पीड़ित ने गीता साहू के एकाउंट में 50 हजार रुपए जमा किया। इसके अलावा प्रवीण कुमार पात्रे से 6 लाख 65 हजार रुपए, संतोष बघेल व उसकी पत्नी गीता बघेल से 3 लाख रूपए लिया है। इसके बाद पैसा मिलना बंद हो गया। आरोपियों ने फोन भी नहीं उठा रहे हैं। आरोपियों ने सभी लोगों से 22 लाख 15 हजार रुपए की ठगी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *