Blog

तेज एवं फर्राटेदार वाहन चलाने वाले,मोडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हॉर्न तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर की गई कड़ी कार्यवाही

आगामी तीज त्योहार के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं चौक-चौराहों पर पॉइंट ड्यूटी लगाई जा रही है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई एवं वाहन जब्ती जैसी कठोर कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल कोटा पुलिस ने तीज त्योहारों के मद्देनज़र पूरे थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में, आज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज एवं लापरवाह गति से वाहन चलाने वाले,मोडिफाइड साइलेंसर (तेज आवाज़ वाले एग्जॉस्ट) लगाने वाले, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले तथा बिना नंबर प्लेट वाले कुल 04 वाहन चालकों को मौके पर ही रोका गया। इनके विरुद्ध ₹16,000 का चालान बनाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।


कोटा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *