Blog

रेलवे स्टेशन पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत

आत्महत्या की आशंका

बिलासपुर।बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर खोंगसरा रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक प्रताप सिंह मैना की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ठेंगाड़ांड़ (खोड़ी क्षेत्र) गांव का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन, आरपीएफ और पेंड्रा रेल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। शव को पटरियों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों ने भी बताया कि वह परेशान रहता था। इसी कारण मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने परिजनों को सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *