शाकंभरी देवी जयंती करैहापारा मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रतनपुर से वासित की रिपोर्ट
रतनपुर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष रतनपुर पटेल समाज के द्वारा केरापार पर स्थित शिव मंदिर में शाकंभरी जयंती महोत्सव मनाया गया,
पटेल समाज की कुलदेवी शाकंभरी देवी की जयंती का पटेल समाज के बड़े बुजुर्गों के साथ साथ बच्चों को भी बडी बेसब्री से इंतजार रहता है उनकी जयंती को एक उत्सव के रूप में सामूहिक रूप से एक जगह इकट्ठा होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाते हैं,
शाकंभरी देवी जयंती छत्तीसगढ़ में मनाने वाले छेरछेरा पर्व के पुश पुन्नी के दिन होता है इसी दिन 11 फरवरी को महोत्सव का आयोजन केरापार शिव मंदिर में पटेल समाज द्वारा किया गया,इस आयोजन में शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना के बाद बुजुर्गों का तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुए साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया और बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई,
कार्यक्रम के अंत मे भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया इस पुनीत कार्य में रतनपुर पटेल समाज की युवाओं ने अपना महति भूमिका निभाई, और कार्यक्रम को सफल बनाया, शाकंभरी देवी जयंती महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा बच्चे सभी बड़ी संख्या में मौजूद रहे