Blog

रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 10 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

बिलासपुर।धार्मिक आस्था से परिपूर्ण भारत देश में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, व्यापार विहार रोड में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संगीतमय अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के मार्ग से जोड़ना है।श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बजरंग चौबे द्वारा किया जा रहा है, जो अपने ओजस्वी वाणी और संगीतमय कथा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक रसपान करा रहे हैं। यह श्रीमद् भागवत कथा 19 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर व्यापार विहार चौक, खुदीराम बोस चौक होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया और पूरे श्रद्धा भाव से इस पुण्य कार्य की सहभागी बनीं। भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।आयोजकों ने बताया कि यह श्रीमद् भागवत कथा का प्रथम वर्ष है। आने वाले समय में भी इसी तरह नियमित रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में धर्म और आस्था का संदेश फैलाया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *