Blog

महामाया पब्लिक स्कूल रतनपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर… महामाया पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव मनाया गया वार्षिक उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 5 के पार्षद मनोज पाटले, एवं अश्वनी दुबे, वासित अली,ताहिर अली, इत्यादि अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ

सर्वप्रथम महामाया मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , तत्पश्चाप अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया,

नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने अध्यक्ष निधि से महामाया पब्लिक स्कूल को वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसके लिए स्कूल प्रबंधन ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया

स्वागत के तुरंत बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुई जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी,
जिसमें स्वागत नृत्य, मां पर आधारित जैसे नृत्यो ने खूब वाह वाही बटोरी, तो वही देशभक्ति नृत्य “”वंदे मातरम””‘ ,””संदेशे आते हैं”” जैसे नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।आज के आधुनिकता के युग में
मोबाइल वरदान भी है और अभिशाप भी,इसको नाटक के रूप में चरित्र चित्रण कर लोगों के बीच प्रस्तुत कर जागरूक किया गया
इस पर आधारित “”मोबाइल का नशा”” नाटक ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. तो वही छत्तीसगढ़ी “”आमा पान के पतरी””” नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।

वही बेस्ट स्टूडेंट का इनाम हिमानी घीवर व शिवानी कौशिक को दिया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय मैं उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ साल भर सभी गतिविधियों में अग्रणी कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों इनाम वितरित किया गया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *