Blog

जीएसटी अनुपालन एवं सुचारू व्यापार संचालन को लेकर राज्य कर विभाग ने किया समन्वय बैठक आयोजित

बिलासपुर |
राज्य कर विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा आज संयुक्त आयुक्त राज्य कर श्रीमती तमन्ना वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं उद्योग संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण जीएसटी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिलासपुर इकाई की पूर्ण टीम एवं राज्य एवं केंद्रीय जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित विभिन्न अनुपालन विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्रीमती तमन्ना वर्मा ने व्यापारियों को मार्गदर्शन देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का व्यापार जीएसटी नियमों के बाहर नहीं किया जाना चाहिए तथा सभी व्यापारिक गतिविधियाँ शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुरूप ही संचालित की जाएँ।
उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रूप से जीएसटी नियमों का पालन करने से व्यापार सुचारू रूप से चलता है, पारदर्शिता बनी रहती है तथा ईमानदार व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाइयों से बचाया जा सकता है। बैठक में यह भी बताया गया कि सही एवं समयबद्ध अनुपालन से ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा मिलता है।
बैठक के दौरान
जीएसटी विवरणियों का समय पर दाखिला,
इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित आवश्यक सावधानियाँ,
फर्जी बिलों से बचाव,
ई-वे बिल एवं जीएसटी विवरणियों में सामंजस्य,
तथा व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि चैंबर अपने समस्त सदस्यों को जीएसटी नियमों के प्रति जागरूक करने, समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान करने तथा स्व-अनुपालन की संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए राज्य कर विभाग के साथ पूर्ण सहयोग करेगा।
यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा इसे शासन एवं व्यापार जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से:
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप सिंह अरोरा,
प्रदेश मंत्री अनिल वाधवानी,
सचिव महितोष सराफ,
सीए ओम मोदी,
सीए कुशल अग्रवाल,
सजन अग्रवाल,
कमल विधानी,
नानक खटूजा,
सुनील संथालिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य।
राज्य कर विभाग की ओर से:
संयुक्त आयुक्त लता जे. त्यागी,
संभागीय संयुक्त आयुक्त श्री महेंद्र धनेलिया,
संयुक्त आयुक्त मुकेश त्यागी,
उपायुक्त एम.पी.एस. तिवारी, अरविंद पांडेय,
सहायक आयुक्त एवं वृत्त प्रभारी हर्षित मिश्रा, आशीष मंडावी,
सुश्री नीलमणि टोप्पो, सुषमा लाल।
केंद्रीय जीएसटी विभाग की ओर से:
सहायक आयुक्त पुरूषोत्तम पल्ले
अधीक्षक सुनील कुमार वैष्णव, वी. वी. रामन,
सुश्री गीता गणेशन,
मनु जान, ललित टोप्पो शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *