Blog
आशीर्वाद वैली में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ

बिलासपुर। आशीर्वाद वैली कॉलोनी में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह 10 बजे श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ कॉलोनी के मुख्य द्वार पहुँचे, जहाँ पंडित जी द्वारा पवित्र जल की पूजा कर कलशों में जल भरा गया।

कलश यात्रा कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडली द्वारा महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में जे. एस. ठाकुर परिवार के सहयोग की सभी ने सराहना की।
