Blog

छत्तीसगढ़ की 4 जेलों को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट

रायपुर – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ के जेलों में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता तथा कार्यप्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से आई.एस.ओ. सर्टिफिकेशन कराने के निर्देश दिये गये थे।
छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय अंतर्गत जेल विभाग के निर्देशों के पालन में केन्द्रीय जेल, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर तथा अम्बिकापुर का आई.एस.ओ. सर्टिफिकेशन कराया गया है।

उक्त आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट जारीकर्ता संस्था द्वारा दिनांक 11.02.2026 को जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल रायपुर, केन्द्रीय जेल दुर्ग, केन्द्रीय जेल बिलासपुर तथा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर को प्रदाय किये गये हैं।

उक्त प्रमाणन से छत्तीसगढ़ की जेलों में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली, गुणवत्ता तथा कार्य प्रक्रियाओं में एकरूपता, पारदर्शिता, बंदी कल्याण, मानवाधिकार संरक्षण, जन विश्वास तथा संस्थागत् विश्वास में वृद्धि, जोखिम प्रबंधन तथा जवाबदेही में सुधार की संस्कृति को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। सुधारात्मक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।

उक्त आई.एस.ओ. प्रमाणन की कार्यवाही में श्री योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, रायपुर), खोमेश मण्डावी (जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, बिलासपुर), मनीष सम्भाकर (जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, दुर्ग) तथा अक्षय सिंह राजपूत एवं केन्द्रीय जेल रायपुर, बिलासपुर दुर्ग तथा अम्बिकापुर के स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *