Blog

पुलिस ने ली सराफ़ा व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी मीटिंग

बिलासपुर ।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय ने कोटा अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों को सराफा व्यवसायियों की सुरक्षा संबंधित मीटिंग आहूत करने के निर्देश पर थाना रतनपुर, कोटा, तखतपुर, बेलगहना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सभी थानों में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में थाना प्रभारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की ।

मीटिंग में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई:

  • दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनका नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। सी.सी.टी.वी. कैमरा को अपडेट कर हाई डेफिनिशन ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा सुनिश्चित करें
  • कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह दी गई।
  • संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।
  • दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने और कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने की सलाह दी गई।
  • पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने और चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा गया ।
  • सभी दुकानों में थाना प्रभारी एवं बीट के अधिकारी कर्मचारियों का फोन नंबर चस्पा किया गया।
  • सभी सराफा कारोबारियों को दुकान में सायरन (अलार्म) लगाने हेतु निर्देश दिए गए ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति में आस पास के लोगों को अलर्ट किया जा सके।
  • दुकान में खरीदी के लिए आने वाले सभी पुरुष/महिलाओं को मुंह में मास्क/नकाब/ न पहन कर आने का आग्रह करें – सभी ग्राहक का नाम एवं मोबाइल नबर एक रजिस्टर में इंद्राज करने के लिए निर्देश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *