सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संतुलित रूप से वर्ष भर के लिए बजट तैयार किया गया

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के आज पारित हुवे बजट पर रेवती यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ का बजट प्रतिवर्ष बढ़ रहा है प्रथम बजट से लेकर आज 2026 का बजट एक लाख 72 हज़ार करोड़ तक पहुँच गया है इसमें शासन ने सुशासन को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संतुलित रूप से वर्ष भर के लिए बजट तैयार किया गया है । बजट में हमारे बिलासपुर के विकास के लिए आए पैसे से हम चाहते है की गुढ़वत्ता पूर्ण सड़को फ़्लाई ओवर का निर्माण हो पीने की पानी स्वच्छ मिले हम आने वाले समय में विकसित छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विकसित बिलासपुर की कल्पना करते है बिलासपुर के विकास के लिए और सड़को के निर्माण ,मकान के लिए साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो इसके लिए अधिक बजट आनी चाहिए थी । हमारी माँग है की बजट निर्माण के समय छत्तीसगढ़ के आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक और शासकीय कर्मचारियों से लेकर समाज के हर वर्गों के विचार आमंत्रित कर अर्थशास्त्रियों को शामिल कर बजट निर्माण करने से बजट बेहतर बन सकता है ।