Blog
सिंह ढाबा में देर रात बाइक सवार युवकों ने मचाया जमकर उत्पात
कोनी थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल, तोड़फोड़ की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
बिलासपुर ।कोनी थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सिंह ढाबा में पहुंचे छह युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार होकर आए ये युवक नशे की हालत में थे और ढाबे में घुसते ही हंगामा करने लगे।मिली जानकारी के अनुसार युवकों ने बिना किसी कारण वहां रखे सामान और फर्नीचर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस बवाल से ढाबा संचालक और वहां मौजूद कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें बाइक सवार युवक साफ नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फुटेज के आधार पर हुड़दंगियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।