Blog

अटल विश्वविद्यालय  परीक्षा तिथियों में बार-बार कर रहा परिवर्तन….त्योहारों के बीच में परीक्षा नहीं कराने के लिए एनएसयूआई ने ज्ञापन सौंपा…..

बिलासपुर।एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष
लक्की मिश्रा ज के नेतृत्व में
एनएसयूआई प्रदेश संयोजक
फरहान खान ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलसचिव को विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन के लिए ज्ञापन सौंपा । 
ज्ञापन में आगामी त्योहारों एवं राष्ट्रीय अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 20 मार्च 2026 से निर्धारित परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग की गई। एनएसयूआई  प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चैत्र नवरात्रि, चेटीचंड एवं ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को परीक्षा एवं त्योहारों के बीच संतुलन बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए परीक्षाओं को 23 मार्च 2026 या उसके पश्चात आयोजित करने का आग्रह किया, जिससे छात्र मानसिक रूप से निश्चिंत होकर अपनी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकें। 
कुलसचिव द्वारा ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया तथा यह भी कहा गया कि निर्णय छात्र हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। 

NSUI के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं को समझते हुए सकारात्मक निर्णय लेगा।
इस कार्यक्रम में सभी कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं के साथ.
एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक उमर अहमद ,शिवांश शुक्ला ,अनिकेत कौशिक ,पवन यादव ,पार्थ गुप्ता ,सुजल द्विवेदि ,राम अवस्थी, प्रिंस रोहरा ,जय शुक्ला ,गौरीश गाही ,उपस्थित थे

प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक: 18 मार्च 2026 
स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 

**फरहान खान (प्रदेश संयोजक, NSUI छत्तीसगढ़) ने कहा:** 
“त्योहारों के दौरान परीक्षाएं आयोजित करना छात्रों के लिए मानसिक और सामाजिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। हम चाहते हैं कि विश्वविद्यालय छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए परीक्षाओं की तिथियों में उचित बदलाव करे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *