छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें हुई प्रभावित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिसमें चार यात्री ट्रेन को रद्द किया गया है। वहीं 6 यात्री ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कार्य समेत अन्य कार्यों का हवाला दे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया गया है।
रद्द होने वाली गाडियां :-*
05 अप्रैल 2026 को रायपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
05 अप्रैल 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
05 अप्रैल 2026 को गेवरा रोड से चलने वाली गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
05 अप्रैल 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी:-
05 अप्रैल 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |
05 अप्रैल 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी |
उत्तर रेलवे द्वारा परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली निम्न गाड़ियों की शॉर्ट ओरिजिनेशन एवं शॉर्ट टर्मिनेशन की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
26 मई 2026 तक दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस जालंधर केंट स्टेशन में समाप्त होगी तथा जालंधर केंट से शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर के मध्य रद्द रहेगी।
28 मई 2026 तक शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12550 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से जालंधर कैंट के मध्य रद्द रहेगी।
27 मई 2026 तक दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस, अंबाला कैंट स्टेशन में समाप्त होगी तथा अंबाला कैंट-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर के मध्य रद्द रहेगी ।
29 मई 2026 तक शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर से अंबाला कैंट के मध्य रद्द रहेगी।