Blog

गर्मी बढ़ी तो पानी पर संकट,गांव-गांव मचा हाहाकार…

पानी के लिए तरसते ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार…

प्यासा गांव, परेशान लोग- जल संकट ने बढ़ाई मुश्किलें..

बिलासपुर।जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पानी की किल्लत भी विकराल रूप लेती जा रही है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण आज अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जल्द समाधान की मांग की।बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में इन दिनों भीषण जल संकट गहराता जा रहा है। गांव में लगातार गिरते जलस्तर के चलते हैंडपंप और कुएं सूखने की कगार पर हैं। कई जगहों पर पीने योग्य पानी भी उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि लोगों को पानी के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, वहीं कई परिवारों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। पानी की इस किल्लत ने ग्रामीणों का दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर महिलाओं और बच्चों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है, जिन्हें हर दिन पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नए बोरवेल खोदे जाएं, पानी टैंकर की व्यवस्था की जाए और जल संरक्षण के ठोस उपाय शुरू किए जाएं।फिलहाल, ग्रामीणों की उम्मीदें अब प्रशासन पर टिकी हैं कि जल्द ही इस जल संकट से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *