Blog

सोलापुरी माता पूजा की तैयारियां पूरी, 23 अप्रैल से भक्ति का महापर्व शुरू

26 वर्षों की परंपरा: बारा खोली में सोलापुरी माता पूजा,

शोभायात्रा के साथ होगा समापन

बिलासपुर।बारह खोली क्षेत्र में आयोजित होने वाली श्री श्री सोलापुरी माता पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह धार्मिक आयोजन 23 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा। पूजा का शुभारंभ 23 अप्रैल को रात्रि पूजा के साथ किया जाएगा, वहीं 24 अप्रैल को माता का विधिवत आगमन पंडाल में होगा। इसके बाद प्रतिदिन माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष भी पूजा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। अंतिम दिन महाकुंभ भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा के साथ माता का विसर्जन किया जाएगा।पिछले 26 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस उत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मान्यता है कि माता के आगमन से क्षेत्र में शीतलता का वातावरण बनता है और चेचक जैसी बीमारियों से मुक्ति मिलती है। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जिसे आज भी श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *