सर्वर डाउन ने बढ़ाई परेशानी,आधार अपडेट के लिए भटक रहे लोग….

पोस्ट ऑफिस में लंबी कतारें,फिर भी नहीं हो पा रहा आधार अपडेट…
तीन दिन से चक्कर, हर बार एक ही जवाब- सर्वर डाउन’….
बिलासपुर।आधार अपडेट कराने पहुंचे लोगों के लिए इन दिनों बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सर्वर डाउन की समस्या के चलते काम ठप पड़ा है, और आम नागरिकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बिलासपुर के पोस्ट ऑफिस में हालात ऐसे हैं कि लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी निराश होकर लौट रहे हैं।तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि आधार अपडेट का काम किस तरह प्रभावित हो रहा है। कोई अपना नाम सुधारने आया है, तो कोई बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने… लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से सभी को वापस भेज दिया जा रहा है।लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन से चार दिनों से लगातार पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है।सर्वर डाउन है, बाद में आइए। इस बीच जब कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने भी स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें ही कहीं।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक लोग इस परेशानी से जूझते रहेंगे? प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान निकालना होगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और जरूरी काम समय पर पूरे हो सकें।