ईस्ट जोन और साउथ जोन ने अपने-अपने मुकाबले जीते…..सीएससीएस मेंस अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2026

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आज से 2 मैच बिलासपुर में खेला गया ।
आज मैच प्रारंभ होने से पहले राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी किशोर राय जी और डॉ अशोक मेहता जी का स्वागत किया गया और खिलाड़ियों का परिचय कराया गया और उन्हीं के द्वारा टॉस की प्रक्रिया पूर्ण कराया गया और वहीं रेलवे मैदान पूर्व खिलाड़ी एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी सलेक्टर टी साईं कुमार द्वारा खिलाड़ियों से भेट किया गया।
और आज का मैच बिलासपुर की राजा रघुराज सिंह स्टेडियम और रेलवे मैदान में खेला गया ।
आज का पहला मैच रेलवे मैदान में ईस्ट जोन बनाम वेस्ट जोन के मध्य खेला गया जिसमें वेस्ट जोन के कप्तान शिवम यादव ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और ईस्ट जोन पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 322 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
ईस्ट जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमितेश मिश्रा ने सबसे अधिक 88 रन चंद्रांश यादव ने 69 रुद्र साहू ने 44 रन और शैवाल सरकार ने 46 रनों का योगदान दिया।
वेस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरहम नाहर ने सबसे अधिक तीन विकेट प्राप्त किया इसके अलावा शिवम यादव सार्थक बाजपेई और अंश जायसवाल ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
इसके पश्चात वेस्ट जोन ने 323 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 32.4 ओवर में 178 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई ।
वेस्ट जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंश जायसवाल ने सबसे अधिक 60 बनाएं, और ललित सोनकर ने 34 रनों का योगदान दिया
ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान आदित्य यादव ने तीन विकेट और अगमजोत सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया।
इस तरह ईस्ट जोन ने यह मैच 144 रनों से जीतकर चार अंक प्राप्त किया ।
इस मैच के निर्णायक अभिनव शर्मा और सी एम बिस्वास थे मैच के मैच के दौरान छत्तीसगढ़ टीम के सिलेक्ट के रूप में तरुणेश सिंह परिहार, प्रमोद करमाकर, मनोज सिंह, टीम के कोच टी सुरेंद्र, swarn सिंह कलसी, मैच के स्कोरर महेश दत्त मिश्रा उपस्थित थे।
इसके पश्चात बिलासपुर के राजा रघुराज स्टेडियम में दूसरा मैच साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन के मध्य खेला गया।
जिसमें साउथ जोन के कप्तान मोहम्मद फैज खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में 154 बना कर पूरी टीम आउट हो गई।
नॉर्थ जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य वर्मा ने 33 रन , तेजस्वी कलभोर ने 18 रन और सक्षम चौबे ने 17 रनों का योगदान दिया।
साउथ जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित मिश्रा ने 4 विकेट, फैज खान और अनंत कुमार त्रिपाठी ने दो दो विकेट प्राप्त किया।
इसके पश्चात साउथ जोन में 155 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 39.4 ओवर में मात्र दो विकेट होकर 155 रन बना लिए
साउथ जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमन त्रिपाठी नाबाद 62 रन , आर्यन सिंह ने नाबाद 29 रन और हर्ष कुमार ने 23 रनों का योगदान दिया।
नॉर्थ जोन की ओर से गेंदबाजी करते आर्शवीर सिंह भाटिया ने दो विकेट प्राप्त किया
इस तरह साउथ जोन ने अपना पहला मैच बड़ी आसानी से 8 विकेट से जीत दर्ज की और चार अंक प्राप्त किया।
कल दिनांक 9 मार्च को रेलवे मैदान में ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन के मध्य खेला जाएगा और चौथा मैच रघुराज सिंह स्टेडियम में वेस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन के मध्य खेला जाएगा।
इस मैच के निर्णायक ऋषभ सोनी और बी पंकज नायडू थे स्कोरर के रूप में मोहम्मद जाकिर थे।
आज के मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, ओपी यादव ,रितेश शुक्ला ,शरद मुरारका, आनंद टावरकर, सुशांत शुक्ला, शेख अल्फाज, नावेद अली, श्रीनू राव, प्रहलाद तोड़कर मैच के दौरान उपस्थित थे।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।