Blog

कृषि महाविद्यालय बिलासपुर की बड़ी उपलब्धि

माय भारत युवा विकास कार्यक्रम के लिए 6 छात्र-छात्राएं चयनित

बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के लिए गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित माय भारत युवा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “बजट क्वेस्ट” प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चरण के लिए हुआ है।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 12–13 अप्रैल 2026 को आईआईआईटी रायपुर में आयोजित की जाएगी।चयनित प्रतिभागियों में कु. मानसी चंद्राकर, एम.एससी. पूर्व, वेदराम वर्मा, बी.एससी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष, कु. ईशा पटेल एवं कु. स्तुति गुप्ता, बी.एससी. (कृषि) द्वितीय वर्ष, तथा कु. तृषा चंद्राकर एवं कु. योगेश्वरी निषाद, बी.एससी. (कृषि) प्रथम वर्ष शामिल हैं।

इन छात्रों ने अपनी शैक्षणिक दक्षता एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के आधार पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा चयनित सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे 11 अप्रैल 2026 को आईआईआईटी रायपुर में उपस्थित होकर माय भारत कार्यक्रम के उपनिदेशक/जिला अधिकारी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन.के. चौरे, वैज्ञानिक एवं मेंटर अजीत विलियम्स सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि युवाओं में नीति निर्माण एवं आर्थिक समझ के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *