पुलिस ने बिना नंबर कार और ब्लैक फिल्म पर कि कार्रवाई

भाजपा नेता बताने वालों की निकली हेकड़ी
बिलासपुर।शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सिविल लाइन पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आई। बुधवार रात करीब 10 बजे आईजी तिराहे के पास संदिग्ध हालत में खड़ी एक बिना नंबर की कार की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार से तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था, जिससे आसपास के लोगों में भी असहजता थी।पुलिस ने जब कार की जांच की तो पाया कि वाहन बिना नंबर प्लेट के था और चारों तरफ काली फिल्म चढ़ी हुई थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस द्वारा आवाज लगाने पर कार में बैठे दो युवक बाहर निकले और खुद को भाजपा से जुड़ा बताते हुए रौब झाड़ने लगे। एक युवक ने खुद को पार्षद का रिश्तेदार बताया, जबकि दूसरा खुद को भाजपा नेता बताने लगा।हालांकि, पुलिस के सामने उनकी नेतागिरी नहीं चली। सिविल लाइन पुलिस ने बिना देर किए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में एक युवक की पहचान आकाश गुप्ता के रूप में हुई, जो सरकंडा के राजकिशोर नगर चौक स्थित भवानी रेस्टोरेंट का संचालक बताया गया।मामले में पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून के सामने किसी भी तरह की सिफारिश या दबाव नहीं चलेगा।