साहू बोले,आरएसएस की क्षमता समाज और लोगो को जोड़ने में काम आता है,यही स्वयं सेवक आगे चल कर एक श्रेष्ठ संगठनकर्ता के रूप में काम करने लगता है।

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक वैचारिक व्यक्तित्व व राश्ट्र निर्माण करने वाली संगठन है। देश की सभी शाखाओं में देश भक्ति गीतों का पठन अनिवार्य है। इन गीतों के अनुरूप ही शरीर व मन में तरंगे उत्पन्न होती है जो हमें राश्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती है। स्वयं सेवक की क्षमता समाज और लोगो को जोड़ने में काम आता है। यही स्वयं सेवक आगे चल कर एक श्रेष्ठ संगठनकर्ता के रूप में काम करने लगता है। जिला भाजपा जिला बिलासपुर शहर कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई थी ।जहॉ मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस के विभाग प्रचारक गणेशराम साहू ने संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 15-20 वर्षों की तपस्या के दौरान संगठको को परिमार्जित किया जाता है, फिर उन्हें विभिन्न संगठनों का दायित्व सौंप दिया जाता है। आरएसएस के माध्यम से जितने भी संगठन संचालित होते है इन सभी संगठनों में राष्ट्र निर्माण का ही लक्ष्य होता है। इन संगठनों के माध्यम से लाखों कार्यकर्ता राश्ट्र निर्माण में जुटे हुए है।
गणेशराम साहू ने कहा कि संघ के द्वारा वर्तमान में 7 प्रमुख कार्यक्रम संचालित है, जिसमें शक्ति केन्द्र, गृह संपर्क, हिन्दु सम्मेलन, सामाजिक सम्मान, बैठक, युवाओं को सही दिशा के लिए युवा सम्मेलन प्रमुखजनों की गोष्ठी के साथ शाखा का विस्तार अधिक से अधिक संख्या में किया जाना है।संघ के विभाग प्रचारक साहू ने बताया कि आगामी माह अक्टूबर में पंच प्रण के अंतर्गत 15 वर्षों तक पंच परिवर्तन के अंतर्गत नागरिक कर्तव्य बोध कुटुम्ब प्रबोधन सामाजिक सद्भाव पर्यावरण संरक्षण एवं स्व का मान इन विषयों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक व आभार जिला उपाध्यक्ष संतोश कौशिक ने किया। मंच पर प्रमुख रूप से बिलासपुर संभाग के प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, जिला संघ चालक रामधन रजक, नगर संघ चालक प्रदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, गणपति राय, दिलीप शर्मा, अक्षय अलकरी, किशोर राय, अजीत सिंह भोगल, अश्वनी शर्मा, वाणी राव, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, प्रदीप शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, एस श्रीनिवास राव, सतीश गुप्ता, मनीश शुक्ला, मनीश अग्रवाल, योगेश बोले, कृश्ण कुमार साहू, प्रकाश यादव, प्रसुन्न चतुर्वेदी, गौरी गुप्ता, सन्नी केशरी, वंदना ठाकुर, मंजुला सिंह, रीना गोस्वामी, निरजा सिन्हा, शोभा कश्यप, मीना गोस्वामी, वंदना तिवारी, पूजा खत्री, ज्योति मिश्रा, पूनम श्रीवास, कुसुम भारद्वाज, गीता रजक, सरोजनी कुर्मी, विभा गौरहा, नंदनी ठाकुर, कुंतल ताम्रकार, रीता भामरा, प्रतिभा मिश्रा, किर्ती झा, दीपमाला झा, सुनिता राज, सीमा यादव, शिप्रा सेम्युअल, चिक्की बोले, राज कश्यप, महर्शि बाजपेयी, निलेश सिंह, अमित सिंह, योगेश देवांगन, विश्वजीत ताम्रकार, पंकज जायसवाल, अमर राजपूत, साहिल कश्यप, देवाशीश दत्ता, तनुज वोहरा सहित भाजपा मोर्चा प्रकोश्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।