Blog

जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों की तिथियां तय, 16 अप्रैल से शुरुआत

12 तहसीलों में चरणबद्ध आयोजन, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की

बिलासपुर। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसमस्या निवारण शिविरों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार ये शिविर 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर 2 जुलाई 2026 तक विभिन्न तहसीलों में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करने पर विशेष जोर रहेगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल को बिल्हा से शिविरों की शुरुआत होगी। इसके बाद 25 अप्रैल को बिलासपुर और 30 अप्रैल को तखतपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। मई माह में 8 मई को मस्तूरी, 16 मई को कोटा, 22 मई को बेलतरा तथा 28 मई को सकरी में शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में जून माह में 4 जून को बेलगहना, 12 जून को रतनपुर, 20 जून को पचपेड़ी और 25 जून को सीपत में शिविर आयोजित होंगे। अंतिम चरण में 2 जुलाई को बोदरी में शिविर आयोजित कर अभियान का समापन किया जाएगा।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश एसडीओ राजस्व और सीईओ जनपद को दिए गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *