Blog

3 नकाबपोश आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को मारा चाकू…. लूटपाट की नीयत से हमले की आशंका


बिलासपुर – शहर के मोपका क्षेत्र में एक युवक घर के भीतर घुसकर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बंजारीपारा मोपका की बताई जा रही है, जहां शाम करीब 5:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घायल विनय कुमार साहू के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही विनय कुमार साहू 30 वर्ष पिता गणेश राम साहू, निवासी बंजारीपारा मोपका ने दरवाजा खोला, बाहर खड़े एक आरोपी ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए विनय ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल विनय ने फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुँच गया। जहाँ विनय कुमार साहू फिलहाल अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी लूटपाट की नीयत से उसके घर पहुंचे थे और विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी मोपका चौकी सहित सिम्स चौकी में दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *