Blog

तेलीबांधा क्षेत्र में जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

क्षणिक विवाद को लेकर दिये थे घटना को अंजाम

घटना से संबंधित वाहन, मोबाईल फोन व चाकू जप्त

रायपुर ।प्रार्थिया सिमरन मिस्त्री ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.04.2026 को वह अपने एक्टिवा तथा उसका दोस्त गोविंद रोचलानी अपने बुलेट वाहन में श्याम नगर होते हुए कटोरा तालाब जा रहे थे। शाम करीबन 07.35 बजे श्याम नगर इंदिरा चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कुटी में सवार दो लड़के गलत तरीका से वाहन को चलाते हुए आये और दोनों को देखकर गाली गलौच देते हुए निकले, जिसे गोविंद रोचलानी द्वारा गाली क्यों दे रहे हो कहकर पलट कर देखा तो प्रार्थिया द्वारा चलो उनसे मत लगो बोली फिर दोनों आगे निकल गये। दोनों जैसे ही श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो उक्त स्कुटी सवार दोनो लड़के आये और दोनों के गाड़ी के सामने उनका रास्ता रोककर अपनी स्कुटी खड़ी कर दिये और अश्लील गाली गलौज करने लगे गोविंद रोचलानी द्वारा गाली देने से मना करने पर दोनों तुम बहुत हीरो बन रहे हो अब जान से जाना पड़ेगा बोलकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से गोविंद रोचलानी के पेट में प्राण घातक हमला किये और स्कुटी में बैठकर भाग गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 166/26 धारा 109, 126(2), 296, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन)  उमेश प्रसाद गुप्ता एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर)  स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थिया एवं आहत सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की। साथ ही घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा घटना के दौरान आरोपियों द्वारा प्रयुक्त दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी अनुज सिंह एवं नवीन पैकरा के रूप में करते हुये दोनों की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त *01 नग एक्टिवा वाहन, 02 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग चाकू* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. अनुज सिंह पिता आशुतोष सिंह उम्र 18 साल निवासी मकान नंबर 231 ब्लाक डी विजेता काम्पलेक्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*

*02. नवीन पैकरा पिता ओम प्रकाश सिंह उम्र 20 साल निवासी एम आई जी 254 ब्लॉक 14 विजेता काम्पलेक्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *