Blog

पीएम सूर्य घर योजना और बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर का आयोजन

बिलासपुर ।रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में पीएम सूर्य घर योजना और बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए। उन्होंने लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक योजना से जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, कलेक्टर संजय अग्रवाल और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।अतिथियों और कलेक्टर ने कहा कि सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा पर विशेष जोर दे रही है और इसके लिए सब्सिडी भी दी जा रही है।शिविर में बकायादार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके मूल बकाया पर 50 से 75 प्रतिशत तक और अधिभार पर 100 प्रतिशत तक की छूट देकर बिजली बिल का भुगतान कराया गया। इस शिविर के माध्यम से न केवल लोगों को राहत मिली, बल्कि सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *