Blog

सरकंडा में कांग्रेस की बैठक,कई वार्डों में नहीं बनी कमेटी

बिलासपुर । संगठन सूजन के तहत बंधवा पारा में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें वार्ड क्रमांक 63 में वार्ड कमेटी बुध कमेटी का गठन करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस जनों के बीच राजकुमारी हुई। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा प्रभारी राकेश शर्मा, अखिलेश गुप्ता, पिंकू पांडेय के अलावा काफी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी मौजूद थी। सिधांशु मिश्रा ने कहा है कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्ड में वार्ड कमेटी तथा बुथ कमेटी का गठन करने के लिए बैठक का दौर चल रहा है। लगभग 50 से अधिक वार्डों में बैठक हो चुकी है और अधिकांश वार्डों में कमेटी तय कर दी गई है।

बंधवा पारा में भी दो-तीन दिनों में कमेटी तैयार की जाएगी पदाधिकारी के नाम तय किए जाएंगे। और एक सप्ताह के भीतर सभी वार्डों में कमेटी का गठन किया जाना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कमेटी में स्थान दिया जा रहा है। आज बरिष्ठ कठीसी नेताओं की मौजूदगी में बंधवा पारा मंदिर में बैठक हुई। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा ने कहा है कि प्रदेश संगठन में पहली बार गांव-गांव में और शहर के साभी बूथ में पहुंचकर कांग्रेस के पदाधिकारी कमेटी का गठन कर रहे हैं। और पहली बार कांग्रेस की बड़ी टीम तैयार हो रही है जिससे संगठन मजबूत होगा। सरकंडा क्षेत्र में भी आज दो वार्डों में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। अभी तक शहर के सभी 70 वार्डों में कमेटी नहीं बनी है प्रदेश अध्यक्ष ने 14 अप्रैल तक समय दिया है।

*रविदास नगर में कार्यकर्ताओं की भीड़*

संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड एवं बूध कमेटी गठन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक 2 के वार्ड मांक 34 संत रविदास नगर में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु
मिश्रा के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी शिबली मिहज एवम  शिल्पी तिवारी, ब्लॉक के अध्यक्ष तजम्मुल हक, मंडल अध्यक्ष राहुल वाधवानी वार्ड पार्षद  रीता शंकर कश्यप की उपस्तिथि में शंकर कश्यप के निवास, करबला रेड कुम्हार पारा बिलासपुर में महत्पूर्ण बैठक संपन्न हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *