Blog

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण द्वारा चलाया गया हॉस्टल संपर्क अभियान

युवाओं को सकारात्मक राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य – ऋषभ चतुर्वेदी

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा “हॉस्टल संपर्क अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में भाजयुमो बेलतरा पूर्वी मंडल द्वारा साइंस कॉलेज बालक छात्रावास में जनसंपर्क किया गया
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र प्रथम की भावना, सेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के मूल सिद्धांतों से उन्हें अवगत कराया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा उन्होंने देश के विकास, समकालीन मुद्दों और अपने भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि “हॉस्टल संपर्क अभियान” का उद्देश्य युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सकारात्मक राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना है, ताकि वे देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया जा सके।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अनीस धीवर,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष पवन कश्यप,महामंत्री सीतादेवी ठाकुर,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय यादव,जिला मीडिया प्रभारी सुमित मोहले ,भाजयुमो महामंत्री प्रवीण यादव ,बाबा देवांगन, लोमस साहू,अभिषेक मौर्य,महेश साहू,अजय रजक,विनोद बरगाह सहित भाजयुमो कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *