Blog

स्वच्छता को प्राथमिकता में रखें,सर्वेक्षण की तैयारी में जुटें-निगम कमिश्नर

खाली प्लाट या खुलें स्थान पर कचरा मिलने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर जिम्मेदार होगा

निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का रखें ध्यान,कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हों

राजस्व वसूली को तेज करने के निर्देश,हर सप्ताह समीक्षा

बिलासपुर- साफ-सफाई और उससे जुड़े हर काम को प्राथमिकता के साथ करते हुए समय सीमा के भीतर पूरा करें,स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आज दृष्टी सभाकक्ष में बैठक लेकर निगम अधिकारियों को दिए।

  निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आज विकास भवन में बैठक लेकर निगम के कार्यों की समीक्षा की।  बैठक में निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा की सर्वेक्षण के तहत सभी कार्य मिशन मोड पर करें,इस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जोन कमिश्नरों को अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की माॅनिटरिंग और नाली सफाई कार्य का सतत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। सड़कों पर रखें मलबे को हटाने और कार्रवाई करने को भी कहा। निदान के माध्यम से आ रहे प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। इसके अलावा सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में सफाई और सुविधा सुनिश्चित की जाए। निगम कमिश्नर ने कहा कि खाली प्लाट या खुलें स्थान पर कचरा जमा होने पर संबंधित क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा नदी तटों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील वाले बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।

निगम कमिश्नर ने अधोसंरचना और 15वें वित्त के तहत जारी विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों के लेट होने पर इंजीनियरों को फटकार लगाया। दोनों मद से शहर के विभिन्न स्थानों में सीसी सड़क,नाली,उद्यानों का विकास और स्ट्रीट लाइट जैसे कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक ठेकेदारों को निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के विशेष निर्देश दिए है।

राजस्व वसूली में तेजी लाएं,आनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित करें

निगम कमिश्नर सर्वे ने 30 अप्रैल तक शेष बकायादारों से वसूलने के निर्देश देते हुए कहा कि,शासन ने 30 अप्रैल तक नागरिकों को संपत्तिकर भुगतान के लिए अवसर प्रदान किया है,इसलिए बकायादारों को भुगतान के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *