Blog

बारात से लौट रही पिकअप पलटी,एक की मौत,12 घायल,,सीपत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

बिलासपुर । जिले के सीपत थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया दादर से बारात सीपत क्षेत्र के ग्राम कारिछापर आई हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात बाराती पिकअप क्रमांक सीजी 12 एएक्स 9589 में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। वाहन में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कर्मा-बसहा के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान रामझुल नामक एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *