Blog

55 लाख रुपए गबन का आरोपी घर से गिरफ्तार

बिलासपुर। एक फर्म के कर्मचारी ने ग्राहकों से 55 लाख रुपए वसूली की और फरार हो गया। बीती रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उसके घर में दबिश दी, आरोपी ने दरवाजा खोलना छोड़ पुलिसवालों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की धमकी देने से 2 घण्टे बाद उसने दरवाजा खोला। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया, 36 सिटी मॉल शांतिनगर निवासी उमेश अग्रवाल पिता स्व. मोतीलाल की व्यापार विहार में दुकान है। उनकी दुकान में मन्नू चौक टिकरापारा निवासी
श्यामदास मानिकपुरी उर्फ संजू दास पिता गुलाब दास महंत 30 हजार मासिक वेतन में ग्राहकों से वसूली करने का काम करता था। उसने जुलाई 2018 से अप्रैल 2025 के मध्य 55 लाख रुपए ग्राहकों से वसूली की फर्म में जमा नहीं किया। उमेश अग्रवाल के द्वारा फर्म के लेनदेन की समीक्षा की गई तब 55 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया। उन्होंने कर्मचारी श्यामदास मानिकपुरी उर्फ संजू दास से फर्म का पैसा वापस मांगा तो उसने 10 – 10 लाख के दो, 9 लाख का एक चेक दिया और शेष रकम 6 माह के भीतर वापस कर देने का आश्वासन दिया। उन्होंने उक्त चेक आहरित करने के लिए बैंक से जमा किया तो पर्याप्त राशि नहीं होने पर तीनों चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर कर्मचारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 2, 316, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया था।इधर फरार आरोपी श्यामदास मानिकपुरी उर्फ संजू दास को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

सिटी कोतवाली थाने में 1 करोड़ रुपए गबन की शिकायत

पूर्व में आरोपी श्यामदास मानिकपुरी उर्फ संजू दास पुराना हाईकोर्ट रोड स्थित मीनाक्षी सेल्स में ग्राहकों से वसूली का काम करता था। इस दौरान उसने ग्राहक से – वसूली व सीमेंट की बोरी अधिक कीमत में बेचकर करीब 1 करोड़ गबन कर दिया था। मीनाक्षी सेल्स के मैनेजर मनोज सिंह ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है.किन्तु अब तक उक्त मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *