Blog

सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के कार्य समाज को नई दिशा देते हैं : अमर अग्रवाल

बिलासपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने अग्रवाल सेवा समिति द्वारा भारतीय नगर मुक्तिधाम में किए जा रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज की सहभागिता से किए जा रहे जनहित एवं सेवा कार्य सामाजिक उत्तरदायित्व के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेंगे।


दरअसल सेवा कार्य के तहत अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा जीर्ण शीर्ण हो चुके भारतीय नगर मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार, किया जा रहा है। आज भारतीय नगर मुक्तिधाम में नए निर्माण कार्य का विधायक अमर अग्रवाल महापौर पूजा विधानी तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अवलोकन किया तथा यहां पर मुक्तिधाम के गार्डन में पौधारोपण भी किया।


विधायक अमर अग्रवाल ने अग्रवाल समाज के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज ने भारतीय नगर मुक्तिधाम को संवारने की अच्छी पहल की है। शहर के और भी दूसरे समाजों को इससे प्रेरणा लेना चाहिए। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय नगर मुक्ति धाम पिछले कई सालों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। भारतीय नगर मुक्तिधाम का निर्माण नगर निगम के द्वारा किया गया था। यह काफी समय से जर्जर अवस्था में था और इसका पुनरुद्धार अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा किया गया है। अमर अग्रवाल ने कहा कि जब किसी व्यक्ति या समाज के द्वारा शासन तथा सरकार के साथ
मिलकर जन सहयोग से इस तरह का काम करते हैं तो शहर का विकास होता है। जब सामाजिक कार्य में कोई व्यक्ति, समाज सरकार के साथ मिलकर चलता है तो शहर का 10 गुना विकास होता है। इसी क्रम में दीनदयाल उपाध्याय गार्डन तथा पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन का समाज के लोगों ने रख रखाव का बीड़ा उठाया तथा उनका जीर्णोद्धार किया है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि जितनी भी सार्वजनिक संपत्तियां हैं निजी लोग ले ले उसका रखरखाव करें और पुनर्निर्माण करें, जिससे जनता को भी फायदा होगा और शहर का विकास होगा तथा रखरखाव भी होगा। श्री अग्रवाल ने अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनके इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भारतीय नगर मुक्तिधाम में पौधारोपण करके यहां गार्डन का विस्तार किया गया है और शहर में हरियाली के लिए पौधे लगाने जरूरी है और अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारी ने जनहित में एक अच्छा काम किया है जो भारतीय नगर मुक्तिधाम को संवारने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी दीनदयाल गार्डन का रखरखाव रोटरी क्लब के द्वारा किया जा रहा था और पडित देवकीनंदन दीक्षित मुक्ति धाम का भी उन्नयन सामाजिक संस्थाओं के द्वारा किया गया है। और इस तरह प्रशासन तथा सरकार के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए, सौंदरीकरण तथा जनता के हित में अच्छा काम किया जा सकता है।

*दूधिया रोशनी में नहाया भारती नगर मुक्तिधाम, गार्डन में हरियाली, के साथ 9 शवों का अंतिम संस्कार की व्यवस्था*

अग्रवाल सेवा समिति के अजय जाजोदिया, सीए आनंद अख्याल, राजुल जाजोदिया, संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ने बताया की भारतीय नगर मुक्ति धाम में अब रात को भी दूधिया रोशनी का उजाल दिखाई देगा और यहां हर आने जाने वालों पर 35 सैसीटीवी सीसी कैमरे की नजर होगी। मुक्ति धाम में हरियाली नजर आएगी। अयवाल सेवा समिति के द्वारा पिछले 1 साल से डेढ़ करोड़ की लागत से इस मुक्ति धाम का नवनिर्माण किय गया है जिसमें शवों के अतिम संस्कार के लिए 9 चबूतरों का नया निर्माण, यहां आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, दो वाटर करूनर लगाने के साथ गार्डन में कुर्ती, पार्किंग की व्यवस्था, गार्डन में हरियाली विद्युत व्यवस्था पेयजल के लिए बोरिंग के अलावा मुक्ति धाम के रख रखाव के लिए 10 कर्मचारियों की व्यवस्था अग्रवाल सेवासमिति के द्वारा की गई है। पहली बार मुक्ति धाम में 35 सीसी कैमरा लगाए गए हैं। समिति के पदाधिकारीगण ने बतया कि समाज के सेवा कार्य के अंतर्गत भारती नगर मुक्ति धाम को संवारने का बीड़ा उठाया गया है। अग्रवाल समाज के सहयोग से एकदम जर्जर अवस्था में हो चुके भारतीय नगर मुक्ति धाम वा कायकरय किया गया है। यह अवयवाल समाज के सेवा कार्य के अंतर्गत इस मुक्ति धाम को कायाकल्प करने का निर्णय लिया गया है और आने वाले समय में भी इसका रखरखाव सेवा समिति के द्वारा किया जाएगा। डेढ़ करोड़ की लागत से मुक्ति धाम कानवनिर्माण किया गया है और प्रतिमाह इसमें डेढ़ से दो लाख रुपए का खर्च भी आएगा जिसमें मुक्तिधाम के स्वारखाय तथा गार्डन की रखवाली बिजलीबिल अन्य व्यवस्था के लिए 10 कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। भारतीय नगर मुक्ति धाम में अब एक साथ नौष्ठवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा यहां आने वाले लोगों के वहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की गई है और पेयजल की व्यवस्था के अलावा गार्डन में बैठने की व्यवस्था भी एवं मुक्त धाम आने वाले लोगों के नहाने ज्ञान करने के लिए भी व्यवस्थाकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *