Blog

रफ्तार के राक्षस ने छीनी बुजुर्ग की सांसें, पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत,चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम चुमकवां में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चुमकवां निवासी विद्यासागर उर्फ करण नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता दुर्गा प्रसाद नेताम भीख मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। दोपहर करीब 3:30 बजे वे ग्राम पेण्डरवा की ओर पैदल जा रहे थे। जब वे पेण्डरवा रोड पर रघुनंदन साहू और शिव कश्यप के प्लॉट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-10-सीबी-6532 के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गा प्रसाद नेताम के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों तथा परिजनों को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत
मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा आरोपी चालक के विरुद्ध वैधानिक
कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *