Blog

तिरंगा केवल ध्वज नहीं, वीरों के बलिदान का प्रतीक है : ऋषभ चतुर्वेदी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों को भेंट किया तिरंगा

आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने झीरम घाटी में नक्सली हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवान शहीद दीपक उपाध्याय के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज तिरंगा भेंट किया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद दीपक उपाध्याय जी को याद करते हुए उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत सदैव राष्ट्र की प्रेरणा बने रहेंगे और उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।यह तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग, समर्पण और बलिदान का भी प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शहीद परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करें।

इस अवसर स्व.दीपक उपाध्याय जी के पिता केशव उपाध्याय जी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर सिंह,भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री यश गौरहा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू,भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रवीण यादव,सृजन मिश्रा,श्रीमती अरुणिमा तिवारी,श्रीमती रिंकू सिंह जी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *