कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला, किसने दी सुपारी,अभी भी पूरा मामला रहस्यमय

बिलासपुर। कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमले करने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। श्याम कश्यप की एक आंख इस हमले में खराब हो गई। सर के ही कुछ लोगों के द्वारा श्याम कश्यप की हत्या की सुपारी दी गई थी पेंड्रा गौरेला मरवाही से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए लेकिन जिसे सुपारी दी गई या जिसे सुपारी दी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जहां कांग्रेस के संगठन पदाधिकारी नाराज हैं वहीं परिवार भी बेहद डरा हुआ है। 4 जुलाई को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले श्याम कश्यप पर चार लोगों ने हमला किया था और सिर,कान
एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई थी उन्हें रायपुर में भर्ती किया गया था और उनकी एक आंख निकालनी पड़ी थी।
कांग्रेस नेता श्याम कश्यप अब स्वस्थ होकर घर आ गए हैं लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। श्याम कश्यप को डर है कि कहीं फिर से उन पर हमला न हो जाए। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक से आग्रह किया है कि उन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कियाजाए। उनका परिवार अभी भी दहशत में है। उनका कहना था कि आखिर कि जिसने सुपारी लेकर हत्या की कोशिश की उसे पुलिस क्यों नहीं पकड़ पा रही। आज घटना को एक महीने से अधिक हो गए वहीं जिसने सुपारी दी उसका भी नाम पुलिस को उजागर करना चाहिए। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सुपारी देने वाले का नाम सामने आएगा। रेलवे क्षेत्र में 4 जुलाई को श्याम कश्यप पर नकाबपोश लोगों ने हमला किया था और उन्हें लहुलुहान हालत में छोड़कर भाग गए थे। 1 महीने बाद भी मुख्य आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।