कई वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिटफंड एवं धोखाधड़ी के कई प्रकरण दर्ज हैं

बिलासपुर।चिटफंड के फरार आरोपी को पकड़ने में मल्हार
चौकी पुलिस को सफलता मिली है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई जिले के अपराध दर्ज है।इसके साथ ही कांकेर जिले में 5 हजार का इनाम भी घोषित है।
दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश, एएसपी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी के पर्यवेक्षण में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हार चौकी की पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
बता दे प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ कि आरोपी आमजनों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर उनकी मेहनत की कमाई बीएन. गोल्ड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर धनराशि जमा कराता था तथा बाद में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करता था।आरोपी
चैतराम केवट पिता बसंत केवट, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम मल्हार के खिलाफ सरगांव मुंगेली, थाना पटेवा जिला महासमुंद, थाना दरिमा जिला सरगुजा, थाना तखतपुर जिला बिलासपुर सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम चिटफंड अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर में दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार रहने के कारण आरोपी पर ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि
आरोपी मल्हार क्षेत्र में लगातार आता है।पुलिस को आने-जाने की लगातार सूचना मिलने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम महमंद तोरवा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक श्यामलाल सोनवानी द्वारा दर्जीघाट एवं ग्राम महमंद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए तखतपुर थाना के सुपुर्द किया गया है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, चौकी प्रभारी मल्हार,आरक्षक किशन राय,आरक्षक श्यामलाल सोनवानी
शामिल रहे।