Blog
चखना दुकान के आड़ पर शराब पीने के लिए दिया जगह,गिरफ्तार,आरोपी का कृत्य का सोशल मिडिया में विडियो भी हुआ था वायरल

बिलासपुर।सिरगिट्टी
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सुधीर कौशिक हरदीकला टोना निवासी चखना दुकान के आड़ में शराब पीने के लिए जगह मुहैय्या कराता हैं।शिकायत सही पाये जाने पर पुलिस ने उसके दुकान की जांच की और पूछताछ की,इस बीच पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 खाली डिस्पोजल 2 पैकेट कुरकुरे का खाली पैकेट 3 देशी प्लेन मदिरा का खाली बाटल 1 सौ रूपये का नोट 2 पचास रूपये का नोट 2 20 रूपये का नोट 1 नग 10 रूपये का नोट कुल 250 रूपये मामला जमानतीय होने से जमानत पर छोडा गया ।लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।