स्वास्थ्य मंत्री बोले,प्रदेश में एक भी झोलाछाप डॉक्टर नहीं,शिकायत मिली तो होगी जांच,मलेरिया पर दवा का छिड़काव जारी
मंत्री बोले,कांग्रेस एक जेब में पेट्रोल और एक जेब में माचिस लेकर चलती है
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दावा किया है कि प्रदेश में कोई भी झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बिना डिग्री के किसी के इलाज करने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।वही उन्होंने कहा कि
कुछ जिलों में मलेरिया के मामले सामने आए थे, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है और लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ अन्य सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
बिलासपुर में सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने निजी अस्पतालों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई शिकायतों की जांच चल रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। वही उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है जिसके लिए जांच करने निर्देशित किया गया है।स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन निजी अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच चल रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी
वही स्वास्थ्य मंत्री ने बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया जाएगा। उनका दावा है कि इस व्यवस्था के बाद गरीब मरीजों को इलाज के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बॉक्स
अपोलो में आयुष्मान पर जल्द फैसला
बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से चर्चा चल रही है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि मरीजों को योजना का लाभ मिल सके।
बॉक्स
झोलाछाप डॉक्टरों की प्रमाणित शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना डिग्री के इलाज करने वाले कथित झोलाछाप डॉक्टरों के संबंध में यदि कोई प्रमाणिक शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में तथ्य सही मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हालांकि मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस और नियम-कानून के विपरीत चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी बिना अनुमति इलाज, दवा वितरण या इंजेक्शन लगाने जैसी शिकायतें मिलेंगी, वहां जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
मलेरिया को लेकर सरकार दवा छिड़काव और सफाई का कर रही काम
प्रदेश में मलेरिया की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में मामले सामने आए थे, लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं। प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव, निगरानी और जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम लोगों तक बेहतर उपचार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
बॉक्स
स्वास्थ्य मंत्री बोले,कांग्रेस का काम है आरोप लगाना
मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है आरोप लगाना,खुद एकजुट नहीं है जिसके कारण उनका आपसी विवाद चल रहा है।यही कारण है कांग्रेस को कोई भी मुद्दा चाहिए और उसके बाद एक जेब में पेट्रोल और एक जेब में माचिस लेकर चलती है।ताकि जब चाहे वहां पर आग लगा दे।
बॉक्स
स्वास्थ्य मंत्री बोले, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पीपीपी मॉडल पर, गरीबों का इलाज मुफ्त
स्वास्थ्य मंत्री ने बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया जाएगा। उनका दावा है कि इस व्यवस्था के बाद गरीब मरीजों को इलाज के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बॉक्स
सर्पदंश को लेकर मंत्री बोले,कोई नहीं बचेगा,दोषियों को जेल होगी
मंत्री ने बातचीत के दौरान सर्पदंश मामले में बात की,उन्होंने कहा कि इसमें दोषियों पर कार्रवाई होगी और किसी को भी नहीं बक्शा जायेगा।इसके लिए बारीकी से जांच की जा रही है।ताकि फर्जी मामले में।मुआवजा पाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो।