Blog

टिकट चेकिंगः रेलवे ने वसूले 297 बिना टिकट, 2 लाख

बिलासपुर। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविध एवं बिना टिकट यात्रा करने बाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक टी एस चौहान के नेतृत्व में जयरामनगर स्टेशन में कल दिनांक 08 अगस्त 2026 को औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई स्टाफ तथा आरसीएफ स्टाफ शामिल थे। इस दौरान जयरामनगर स्टेशन एवं यहां से गुजरने वालो 26 गाड़ियों में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया 7 इस अभियान में कुल 297 मामलों से 1 लाख 94 हजार 620 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए 1 जिसमें बिना टिकट के 245 मामले से
1,80,250 रुपए, अनियमित टिकट के 17 मामले से 13,670 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 35 मामले से 3,700 रुपए शामिल है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा
स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। रेलगाडी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *