Blog

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहीद स्व. नीलेश कुमार पाण्डे के परिवार को भाजयुमो ने सम्मान स्वरुप भेंट किया तिरंगा झंडा

बिलासपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर द्वारा तखतपुर नगर पंचायत एवं शहीद स्व. नीलेश कुमार पाण्डे के गृहग्राम ग्राम पंचायत पोंडीकला में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्व. नीलेश कुमार पाण्डे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

उल्लेखनीय है कि 6 नवंबर 2012 को ग्राम तुंगेली चिगेरनाला, फरसेगढ़, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सहायक आरक्षक स्व. नीलेश कुमार पाण्डे जी वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार से भेंट कर उनके पिता रवि शंकर पाण्डे एवं माता श्रीमती रीता देवी पाण्डे को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश के वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और शहीदों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में भाजयुमो बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आयुष सिंह , जिला महामंत्री केतन वर्मा एवं राजकमल कश्यप , जिला उपाध्यक्ष नीलेश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी , तखतपुर मंडल महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डे , आदर्श सोनी, तेजश राजपूत, नीतिज, बूथ अध्यक्ष दिलीप पांडेय जी, कड़ी शंकर पाण्डे , बड़ू महाराज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *