Blog

“राष्ट्र प्रथम… संगठन सर्वोपरि” के संकल्प के साथ भाजपा मंडल रतनपुर की मासिक बैठक संपन्न

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,,,हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा बाइक रैली और 15 अगस्त के आयोजन को लेकर बनी रणनीति
रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक मां महामाया देवी नया धर्मशाला में संगठनात्मक उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा एवं संवाद किया गया।


बैठक में आज से 14 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान, युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली, आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाने तथा शक्ति केंद्रों और बूथों को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लवकुश कश्यप जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर, तिरिथ यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद कश्यप , मंडल अध्यक्ष रतनपुर, सुनील जायसवाल , प्रदेश सदस्य सूचना के अधिकार, रोहिणी बैसवाड़े , संयोजक सहकारिता विभाग बिलासपुर ग्रामीण, माध्यम सिंह , जिला कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती ज्योति भानु प्रताप कश्यप , जिला कार्यसमिति सदस्य, मनोहर सिंह राज , उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा एवं संतोष यादव , संघ सदस्य रतनपुर सहित अनेक पदाधिकारी मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ सभी मोर्चों के दायित्ववान पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री प्रशांत यादव द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में पार्टी के आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *