Blog

शिक्षा से रोशन हो हर बचपन, हर बच्चे के जीवन में हो नए सवेरे का उदय -पायल लाठ

बिलासपुर। बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए Payal Ek Naya Savera Welfare Foundation द्वारा विद्यालय में 110 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना और उन्हें अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ जी ने कहा कि “शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। हमारा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। हम हर बच्चे को शिक्षा की ओर आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे, ताकि उनके जीवन में शिक्षा का सूर्योदय हमेशा बना रहे, सूर्यास्त कभी न हो। क्योंकि हमारा मानना है कि शिक्षा ही वह एकमात्र कुंजी है, जिसके माध्यम से जीवन में उन्नति और समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।”उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय , पार्षद आज़म खान, एंजल चौकसे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के भविष्य को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि वे बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सहयोग करते रहे हैं और आगे भी हर संभव सहयोग करते रहेंगे।

विद्यालय की ओर से प्रधान पाठक पूजा तिवारी, श्रीमती माधुरी निर्मलकर, ईश्वरी अय्यर एवं D.El.Ed. प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति रही।

संस्था के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत ने कहा यह पहल केवल स्कूल बैग वितरण नहीं, बल्कि उन नन्हे सपनों को सहारा देने का प्रयास है, जो शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में एक नई उड़ान भरना चाहते हैं। संस्था का संकल्प है कि बच्चों के जीवन में शिक्षा का सूर्योदय हो और उनके सपनों का सूर्य कभी अस्त न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *