Blog

बेलगहना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर गंभीर हालत में मिली महिला,डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

बिलासपुर।बेलगहना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर
गुरुवार को करीब 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। महिला के एक पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं।
जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति ने स्टेशन मास्टर को महिला के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी।

स्टेशन मास्टर ने तत्काल बेलगहना चौकी के डायल 112 को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक रवि शंकर यादव और चालक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया।
घायल महिला की पहचान रानू दुबे, निवासी ग्राम खोडरी के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि घायल महिला ट्रेनों में फल्ली-चना बेचने का काम करती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चलती ट्रेन से गिरने के कारण महिला के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम द्वारा समय पर महिला को अस्पताल पहुंचाए जाने से उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *