Blog

रात में कमरे में सो रही थी 70 साल की बुजुर्ग महिला…

सुबह का मंजर देख उड़ गए परिजनों के होश

बिलासपुर ।ग्राम पंचायत मोढ़े में एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चिमनी की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोढ़े निवासी शाहीन बाई पटेल (70 वर्ष) अपने घर में अकेली सो रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें रात के समय बिस्तर के पास चिमनी रखकर सोने की आदत थी। घटना वाली रात भी बिजली गुल होने के बाद उन्होंने अंधेरे से बचने के लिए चिमनी जलाई और सो गईं।
इसी दौरान किसी तरह चिमनी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के सामान को अपनी चपेट में ले लिया और बुजुर्ग महिला भी आग की चपेट में आ गईं। रात में घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी।

सुबह कमरे में मिला जला हुआ शव

सुबह काफी देर तक शाहीन बाई घर से बाहर नहीं आईं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। शाहीन बाई जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना तखतपुर थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिमनी से आग किस परिस्थिति में लगी और आग इतनी तेजी से कैसे फैली।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *