Blog
ड्राई डे में भारी मात्रा में शराब की बिक्री

बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही के लिए एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डाक बंगला कोटा में एक व्यक्ति ड्राई डे भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है। मुखबिर से सूचना पाकर पुलिस डाक बंगला कोटा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी चंद्रमोहन साहू के कब्जे से 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180 एम एल , 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एम एल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एम एल , 04 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एम एल कुल मात्रा 10.260 एम एल कीमती 5740 रुपए एवं बिक्री रकम 2150 रुपए
को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।