Blog
राज्यमंत्री ने शाहनवाज़ हुसैन का किया सम्मान

बिलासपुर।मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने शाहनवाज़ हुसैन नगर पालिक निगम बिलासपुर कर्मचारी (सहायक राजस्व निरीक्षक) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल नगर निगम बिलासपुर आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व अपर आयुक्त खजांची कुम्हार सहित अन्य अफसरों ने बधाई दी।