Blog

कोलकाता समेत कई राज्यों में छिपकर काट रहा था फरारी,वकील गिरफ्तार,पूर्व रंजिश में मारपीट से मौत का मामला

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश के चलते मारपीट कर मौत के मामले में पुलिस ने करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी वकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष पासवान के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता बताया जा रहा है।

दरअसल, 29 मई 2026 को वकील संतोष पासवान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व रंजिश के चलते परिचित ईश्वर गोड के साथ मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने के बाद ईश्वर गोड की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
घटना के बाद आरोपी संतोष पासवान फरार हो गया और कोलकाता समेत अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी परिवार से मिलने घर आने वाला है।
सूचना के आधार पर तोरवा पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पर दबिश देकर 20 अगस्त को संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी वकील की तलाश में कई राज्यों में दबिश दी और उसके ठिकाने पर भी जाकर खोजबीन की,लेकिन आरोपी वकील का कही कुछ पता नहीं चला।जिसके कारण मुखब लगाया गया तब कही जाकर फरार आरोपी वकील का पता चल सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *