Blog

ओबीसी महा सभा का संभाग स्तरीय केडर संपन्न,लिए गए गए निर्णय

आगामी आंदोलन की रुपरेखा सर्व सम्मति से किया गया तय

बिलासपुर । संभाग स्तरीय केडर कैम्प का आयोजन सामुदायिक भवन नर्मदा नगर बिलासपुर में गरिमामयी ओबीसी जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ भारती ,छत्तीसगढ़ महतारी , ज्योतिबा बा फूले, एवं बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रजालवन एवं दीप ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया । इसके पश्चात् राष्ट्रीय गीत उपस्थित जनों के द्वारा गायन किया गया ।केडर प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम साहू ने संबोधित करते हुए कहा की ओबीसी जन अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए जाग चुका है वो अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक है ।


इसके पश्चात जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे ओबीसी समाज का सशक्त इतिहास रहा है जिसने ओबीसी की एकता और अखंडता को बनाये रखने के साथ हमारे 27 प्रतिशत आरंक्षण लेके रहेंगे ,ओबीसी को राष्ट्रीय जानगढ़ना के जातिगत कालम में जोड़ने ,बैक लॉग वि स्वीकृत रिक्त पदो पर भर्ती करने,मंडल एवं महाजन कमीशन को लागू कराने ओबीसी के लिए पृथक मंत्रालय ,बजट तैयार करने क्रिमिलेयर की बाध्यता खत्म करने ,सामाजिक भवन निर्माण छात्रावास निर्माण के साथ साथ सामाजिक समस्यायों का निराकृत करना सामाजिक न्याय के साथ संवैधानिक हक अधिकार की रणनीति तैयार की गई । कार्यक्रम का संचालन जनक राम साहू ने किया ।
बिलासपुर संभाग के सैकड़ो की संख्या में ओबीसी जन मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *