Blog

बालिग यदि लापता तो सिर्फ गुमशुदगी नहीं,अब अपहरण की दर्ज हो रही एफआईआर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस का बदला तरीका

उम्र देखकर मामले को हल्का नहीं किया जाएगा

पुलिस अब नाबालिग की तरह बालिग महिला और पुरुषों को भी खोजेगी

बिलासपुर पुलिस ने एक दर्जन मामले में दर्ज किया अपहरण का केस

बिलासपुर।अब कोई बालिग महिला या पुरुष अचानक लापता होता है तो पुलिस केवल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तक सीमित नहीं रहेगी। परिस्थितियों को देखते हुए गंभीर अपराध की आशंका होने पर अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की पुलिस को लापता व्यक्तियों के मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने और संबंधित बीएनएस की अपहरण संबंधी धारा शामिल करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट का जोर इस बात पर है कि व्यक्ति के बालिग होने को आधार बनाकर पुलिस कार्रवाई में देरी न करे। अब तक व्यवहार में नाबालिगों के लापता होने के मामलों को अधिक गंभीरता से लेते हुए अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जाती रही है।
वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुष के मामलों में कई बार
यह मान लिया जाता था कि संबंधित व्यक्ति अपनी इच्छा से कहीं चला गया होगा और मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जाती थी। लेकिन, नई व्यवस्था में इस सोच से हटकर
मामले के तथ्यों और परिस्थितियों जांच की जाएगी। की
यदि शिकायत में अपराध की व आशंका सामने आती है तो एफआईआर दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ेगी। बिलासपुर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए बुजुर्ग, महिला युवकों के लापता होने के मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ऐसे करीब एक दर्जन मामले दर्ज कर लिए गए है।

पहले पुलिस सिर्फ कागज में शिकायत
लेकर करती थी खानापूर्ति

पुलिस पहले गुमशुदा और अपहरण होने की शिकायत मिलने के बाद भी सिर्फ एक कागज पर शिकायत लेकर जांच करने का आश्वासन देती थी।उसके बाद रोजनामचा में दर्ज करने खोजबीन का बहाना करती थी।लेकिन अब और ज्यादा हुआ तो 24 घंटे बाद गुमशुदा का अपराध दर्ज कर लेती थी।लेकिन कोर्ट से आदेश आने के बाद
पुलिस एफआईआर करने में लगी हुई है।

70 साल की बुजुर्ग महिला गायब, केस दर्ज

सरकंडा के ग्राम बिजौर में रहने वालीं 70 वर्षीय रामबाई चंद्रा 15 अगस्त की सुबह घर से बाहर निकलने के बाद लापता हो गईं। परिजन और आसपास के लोगों ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनो ने किसी व्यक्ति पर अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई है।जिसमें पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

घर से निकला युवक लापता,जुर्म दर्ज

सकरी क्षेत्र के ग्राम
चोरभट्टी बल्दीपारा निवासी 30 वर्षीय मनमोहन उर्फ शेरू 6 अगस्त को घर से बाहर गया था। शाम तक नहीं लौटने पर परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। उसका पता नहीं चलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दोस्तों के साथ गया युवक गायब

सिविल लाइन क्षेत्र में
रहने वाला युवक गौरव उपाध्याय महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में अपने परिचितों के साथ गया था और वहां से लापता हो गया। मोबाइल बंद मिलने के बाद आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। शिकायत में गौरव का हुलिया भी दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

वर्जन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लापता व्यक्ति के मामले में यदि किसी संज्ञेय अपराध की आशंका सामने आती है तो नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज कर तलाश और विवेचना की जाएगी। हर मामले में तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराएं लगाई जाएंगी और लापता व्यक्ति को सुरक्षित तलाशना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक सिटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *